MahaKumbh 2025: देश की महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के दौरे पर पहुंची. उन्होंने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. इसके बाद सूर्य को अर्घ देते हुई राष्ट्रपति मुर्मू नजर आईं. इसकी एक वीडियों भी सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें वो सफेद वस्त्रों में नजर आ रही हैं.
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के बाद पूजा-अर्चना की।#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/cBV9LOnJhB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2025
इससे पहले आज प्रयागराज पहुंचकर द्रौपदी मुर्मू वोट से संगम पहुंची इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद थे. इस दौरान राष्ट्रपति ने पक्षियों को खाना खिलाया इस मनोरम दृश्य का आनंद लिया. स्नान करने वक्त द्रौपदी मुर्मू ने सूर्य को अर्घ्य दिया और बाद में पूजा भी की.
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/2BKAN0KPLq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2025
बता दें कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुम्भ में पावन स्नान किया था. वहीं इस बार पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता आस्था के इस पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं.