अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बुधवार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले हैं. इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम पूजा अर्चना कर मां गंगा से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.
#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami visited and offered prayers at Shri Gangotri Dham after the doors of the Dham opened with full rituals. pic.twitter.com/TeyoFbUMev
— ANI (@ANI) April 30, 2025
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंडवासियों के लिए यह पर्व किसी उत्सव से कम नहीं है. उन्होंने देशभर के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा में सम्मिलित होने का आमंत्रण देते हुए बताया कि यात्रा को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार की सभी तैयारियां पूर्ण हैं.
इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी की भोग मूर्ति (चल विग्रह) को गर्भगृह में स्थापित कर विधिपूर्वक पूजा की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा संपन्न कराई गई. कपाट खुलते ही गंगोत्री धाम “हर-हर गंगे” के जयकारों से गूंज उठा और मंदिर प्रांगण में फूलों की वर्षा की गई.
#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami arrived at Gangotri Dham and offered prayers
On the auspicious occasion of Akshaya Tritiya today, the doors of Yamunotri Dham and Gangotri Dham have been opened for the devotees. pic.twitter.com/6oqTPdgCZx
— ANI (@ANI) April 30, 2025
धाम में उपस्थित तीर्थ यात्रियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बने. इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री धामी के समक्ष झांगला मोटर मार्ग निर्माण की मांग भी रखी.
यमुना माई की डोली भी खरसाली गांव से धाम पहुंची
चारधाम यात्रा की शुरुआत पर गंगोत्री के साथ यमुनोत्री धाम के भी कपाट तय मुहूर्त पर खोले गए. सुबह 11:55 पर यमुना माई के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, जहां देवी यमुना की डोली खरसाली गांव से धाम पहुंची थी. चारधाम यात्रा की परंपरा वामावर्ती क्रम में होती है, जिसमें यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ शामिल हैं.
गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल, अपर जिलाधिकारी पी.एल. शाह, डुंडा के उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, भटवाड़ी की उपजिलाधिकारी सालनी अग्रवाल, रावल रवीन्द्र सेमवाल और संजीव सेमवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
हिन्दुस्थान समाचार
ये भी पढ़ें- अक्षय तृतीया विशेष: धन की देवी लक्ष्मी और कुबेर से जुड़ा दिन है अक्षय तृतीया, मिलती है कष्टों से मुक्ति और अपार धन!