Tuesday, May 20, 2025
No Result
View All Result
UK Dev Bhumi

Latest News

देहरादून में 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार, जानें पिछले वर्षों में कितने घुसपैठियों पर कसा शिकंजा

एक कुंभ ऐसा भी: 12 साल में एक बार लगता है माणा गांव में पुष्कर कुंभ, जानें इसका धार्मिक महत्व और विशेषताएं

उत्तराखंड से लेकर हरियाणा तक पाकिस्तानी जासूसों की गिरफ्तारी, जानिए देश में इससे पहले कब-कब आए ऐसे मामले

पहलगाम आंतकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर से लेकर PM मोदी के संबोधन तक, जानें पूरी टाइमलाइन

निर्दोषों का खून बहाने वालों का एक ही अंजाम, विनाश और महाविनाश…PM मोदी ने आदमपुर से आतंक को दिया कड़ा संदेश

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
UK Dev Bhumi
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
No Result
View All Result
UK Dev Bhumi
No Result
View All Result

Latest News

देहरादून में 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार, जानें पिछले वर्षों में कितने घुसपैठियों पर कसा शिकंजा

एक कुंभ ऐसा भी: 12 साल में एक बार लगता है माणा गांव में पुष्कर कुंभ, जानें इसका धार्मिक महत्व और विशेषताएं

उत्तराखंड से लेकर हरियाणा तक पाकिस्तानी जासूसों की गिरफ्तारी, जानिए देश में इससे पहले कब-कब आए ऐसे मामले

पहलगाम आंतकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर से लेकर PM मोदी के संबोधन तक, जानें पूरी टाइमलाइन

निर्दोषों का खून बहाने वालों का एक ही अंजाम, विनाश और महाविनाश…PM मोदी ने आदमपुर से आतंक को दिया कड़ा संदेश

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home इतिहास और संस्कृति

बिचार : 4 दिसंबर 1889 महानायक टंट्या भील का बलिदान 

param by param
Dec 8, 2023, 07:48 pm GMT+0530
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

स्वतंत्रता के जिस शुभ्र प्रकाश में हम आज स्वछंद श्वांस ले रहे हैं। यह साधारण नहीं है । इसके पीछे अगणित हुतात्माओं का बलिदान हुआ है। कुछ को हम जानते हैं, याद करते हैं, गीत गाते हैं लेकिन कितने ऐसे हैं जिनके बारे में हम कुछ नहीं जानते। जिन्हे हम याद तक नहीं करते हैं, जिनका उल्लेख इतिहास के पन्नो पर मिल तो जाता है पर अत्यल्प। ऐसे योद्धा अनगिनत हैं जिन्होंने इस राष्ट्र के लिये, राष्ट्र की संस्कृति के लिये बलिदान दिया और समय की परतों में कहीं खो गये हैं।

वनवासी महानायक टंट्या भील ऐसे ही बलिदानी हैं। जिन्हे अंग्रेजों ने अपराधी कहा और स्वतंत्रता के बाद की आरंभिक पीढ़ियों ने भी वही माना। लेकिन अब सच सामने आ रहा है इतिहास की परतें खुल रहीं हैं, हम उनके बलिदान से अवगत हो रहें हैं और इस वर्ष मध्यप्रदेश सरकार और समाज दोनों स्मरण कर रहे हैं। जिन्होंने अपना जीवन, अपना परिवार ही नहीं पीढ़िया कुर्बान कर दीं। वनवासी नायक टंट्या भील की संघर्ष गाथा से भी परतें उठ रहीं हैं और समाज उनके शौर्य वीरता संकल्पशीलता से अवगत हो रहा है। हालांकि वन अंचलों में उनकी किंवदंतियां हैं।

वे कहानियों में अमर हैं, पर इतिहास के पृष्ठों पर उतना स्थान नहीं, पर्याप्त विवरण भी नहीं। कोई कल्पना कर सकता है कि दो हजार सशस्त्र सिपाहियों की अंग्रेजी फौज उनके पीछे सालों तक पड़ी रही लेकिन वे हाथ न आये अंग्रेजों को छकाते रहे न रुके न थके। और अंत में अंग्रेजों ने एक चाल चली। वे जिसे शक्ति से न पकड़ पाये उसे धोखा देकर पकड़ा। इसके लिये एक ऐसा विश्वासघाती गणपत सामने आया जिसकी पत्नि टंट्या भील को राखी बाँधती थी। टंट्या श्रावण की पूर्णिमा को राखी बंधवाने आये और राखी का यह बंधन उन्हे फाँसी के फंदे पर ले गया।
उनका प्रभाव 1700 गांवो तक था।

वे अंग्रेजों और उनके दलालों के सख्त दुश्मन थे। जब वे किशोर वय के थे तब उन्होंने अंग्रेजी फौज और उनके दलालों का जन सामान्य पर अत्याचार देखा था। वनवासियों और गाँवों में ढाया गया कहर देखा था यह अग्रेजों द्वारा 1857 की क्रान्ति के दमन का दौर था। क्रांति की असफलता के बाद अंग्रेजों ने उन भूमिगत लोगों को ढूंढा था जो भूमिगत हो गये थे। उनकी तलाश में गाँव के गाँव जलाये गये। वनवासियों पर जुल्म ढाकर पूछताछ हुई। यह सब दृश्य टंट्या की आँखो में जीवन भर सजीव रहे। इसलिये उनके निशाने पर अंग्रेजी सिपाही और उनके मददगार व्यापारी और माल गुजार आ गये। उन्होंने वनवासी युवकों की टोली बनाई। वे तात्या टोपे से मिले, मराठों की छापामार युद्ध का तरीका सीखा और अंग्रेजों के विरुद्ध छेड़ दिया अभियान।

बलिदानी टंट्या मामा का जन्म खंडवा जिले की पंधाना तहसील के अंतर्गत ग्राम बड़दा में हुआ था। उनके पिता भाऊसिंह एक सामान्य कृषक थे। माता का निधन बचपन में हो गया था। एक समय ऐसा भी आया जब पिता भी कुछ दिनों के लिये बंदी बनाये गये। टंट्या का पालन मामा मामी के यहाँ हुआ। उनका शरीर दुबला पतला और लंबा था, उनमें फुर्ती अद्भुत थी। मनोबल इतना कि बिना रुके मीलों दौड़ सकते थे। वनवासियों की भाषा में जो पौधा पतला और लंबा होता है उसे ‘तंटा’ कहते हैं। यही नाम पड़ गया जो आगे चलकर टंट्या हो गया।
उन्होंने बचपन में तीर कमान गोफन चलाना लाठी चलाना बहुत अच्छे से सीख लिया था। आगे चलकर उनका विवाह वनवासी युवती कागज बाई से हो गया संतान भी हुई। आरंभिक जीवन एक सामान्य वनवासी की भांति बीता। वे तीस वर्ष के हो गये। तब दो घटनाएं आसपास घटी। यह वो समय था जब ब्रिटिश सरकार 1857 की क्रान्ति के हुये नुकसान को लगान बढ़ा कर वसूल कर रही थी।

वनोपज और कृषि उपज मानों बंदूक की ताकत से एकत्र की जा रही थी। यह 1872 के आसपास का कालखंड था। प्राकृतिक आपदा आरंभ हुई। जो लगभग छह साल चली। कृषि और वनोपज दोनों घटी। उत्पादन इतना भी नहीं कि किसान अपना परिवार और पशु पाल सके। लेकिन वसूली में कोई कटौती न हो सकी। भय और भूख से बेहाल लोगों का पलायन शुरु हुआ। नौबत भुखमरी तक आ गई। भूख से तड़पते लोग टंट्या से न देखे गये। वह 1876 का वर्ष था और 30 जून की तिथि। टंट्या ने जमीदार से बात की जो अंग्रेजों के कहने पर अनाज कहीं भेजने वाला था। टंट्या के साथ बड़ी संख्या में वनवासी और ग्राम वासियों ने आग्रह किया कि यह अनाज भूख से मरते लोगों की जीवन रक्षा के लिये दे दो। लेकिन जमींदार अंग्रेजी दबाव से मजबूर था बात न बनी। और अंत मे गोदाम पर धावा बोल दिया टंट्या ने जमीदार के लठैत कुछ न कर सके।

इससे अंग्रेज बौखला गये टंट्या के साथ पूरे गाँव और अंचल के लोगों की गिरफ्तारी हुई यह संख्या 80 बताई जाती है। टंट्या बीस अन्य वनवासी साथियों के साथ जेल की दीवार फांद कर भाग निकले। वस यहाँ से उनके और अंग्रेजी सिपाहियों के बीच भागदौड शुरू हुई। पूरा नवांचल और ग्रामीण क्षेत्र टंट्या के साथ कोई पता न बताता। टंट्या की टीम बढ़ती जा रही थी। हर गाँव में उनके साथी होते। टंट्या के दो ही लक्ष्य होते थे। एक जहाँ कहीं अंग्रेज सिपाही दिखते उनपर हमला बोलना और दूसरे अंग्रेजों के दलाल मालगुजारों और जमींदारों के गोदाम लूटकर अनाज जनता के बीच बांटना।

समय के साथ उनका दायरा बढ़ा। संपूर्ण निमाड़ के साथ इससे लगी महाराष्ट्र की सीमा, खानदेश, विदर्भ होशंगाबाद बैतूल के समस्त पर्वतीय क्षेत्र में उनका दबदबा था। इस इलाके में शायद ही कोई ऐसी रेलगाड़ी सुरक्षित निकली हो जिसपर टंटया की टीम ने धावा न बोला हो।
उन्हे पकड़ने के लिये एक तरफ अंग्रेजों ने इनाम घोषित किये दूसरी तरफ दो हजार सिपाहियों की कुमुक ने पीछा शुरू किया।
कहते है टंटया पशु पक्षी की भाषा समझते थे। मिलिट्री मूवमेंट से भयभीत पशु पक्षी के संकेतों से टंट्या उनकी दिशा समझ लेते थे और सावधान हो जाते थे।

हारकर अंग्रेजों ने एक चाल चली । वनेर गाँव में उनकी बहन रहती थी। वे अक्सर राखी पर वहां जाते थे। अंग्रेजों ने पहले बहनोई गुप्त संपर्क किया और इनाम का लालच देकर टंट्या को सिरेन्डर केलिये तैयार करने कहा। टंट्या न माने। अंत मे 1889 को राखी का त्यौहार आया। गणपत ने आग्रह पूर्वक बुलाया। टंट्या अपने बारह साथियों के साथ राखी बंधवाने आये और वहां पहले से वेश बदल कर मौजूद अंग्रेज सिपाहियों के साथ लग गये उनपर लूट डकैती सिपाहियों से मारपीट और हथियार छीनने के कुल 124 मामले दर्ज थे। इन सब के लिये 4 दिसंबर 1889 को फाँसी दे दी गयी। उनपर बहुत अत्याचार हुये कि वे अपने सहयोगियों और साथियों के नाम बता दें। लेकिन टंट्या का मुंह न खुला। यह भी कहा जाता है कि टंट्या के प्राण यातनाओं और भूखा प्यासा रखने मे ही निकल गये थे। फांसी पर उनकी मृत देह को लटकाया गया।

जो हो आज बलिदानी टंट्या भील पूरे वन अंचल में मामा के रूप में जाना जाता है। हर वनवासी महिला चाहती सै कि उसका भाई टंट्या जैसा हो। टंटया जितने प्रसिद्ध वन अंचल की लोक गाथा में है, कहानियों मे किंवदंतियों में है उतने ही इतिहास में कम।

लेखक- रमेश शर्मा

Tags: NULL
ShareTweetSendShare

RelatedNews

todays History
इतिहास और संस्कृति

23 November History: IBM ने दुनिया का पहला स्मार्टफोन, IBM Simon लॉन्च किया था

todays History
इतिहास और संस्कृति

22 November History: वीरांगना झलकारी बाई और मुलायम सिंह यादव जयंती, जॉन एफ. कैनेडी

todays History
इतिहास और संस्कृति

21 November History: 1962 के भारत-चीन युद्ध की समापन और फोनोग्राफ का आविष्कार

todays History
इतिहास और संस्कृति

19 November History: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का जन्म, ऐश्वर्या राय बनीं ‘मिस वर्ल्ड’

todays History
इतिहास और संस्कृति

16 November History: वीरांगना ऊदा देवी की कहानी, पुरुष वेश में अंग्रेजों से लिया लोहा

Latest News

अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर उत्तराखंड सरकार सख्त

देहरादून में 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार, जानें पिछले वर्षों में कितने घुसपैठियों पर कसा शिकंजा

चमोली के माणा गांव में पुष्कर कुंभ का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

एक कुंभ ऐसा भी: 12 साल में एक बार लगता है माणा गांव में पुष्कर कुंभ, जानें इसका धार्मिक महत्व और विशेषताएं

बठिंडा आर्मी कैंप पाकिस्तान का जासूस गिरफ्तार

उत्तराखंड से लेकर हरियाणा तक पाकिस्तानी जासूसों की गिरफ्तारी, जानिए देश में इससे पहले कब-कब आए ऐसे मामले

पहलगाम अटैक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक की पूरी टाइमलाइन

पहलगाम आंतकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर से लेकर PM मोदी के संबोधन तक, जानें पूरी टाइमलाइन

पीएम मोदी ने आदमपुर आंतक को दिया कड़ा संदेश

निर्दोषों का खून बहाने वालों का एक ही अंजाम, विनाश और महाविनाश…PM मोदी ने आदमपुर से आतंक को दिया कड़ा संदेश

हरिद्वार में हर की पौड़ी पर बनाए जाएंगे बंकर

उत्तराखंड के हरिद्वार में हरकी पैड़ी के प्रवेश द्वारों पर बनेंगे बंकर, कवायद हुई शुरू

IPL 2025 के मैचों का अपडेटिड शेड्यूल

IPL 2025 का अपडेटि शेड्यूल जारी: 17 मई से फिर शुरू होगा टूर्नामेंट, 3 जून को फाइनल, जानें

मुख्यमंत्री धामी ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

PM मोदी का संदेश आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक, आतंक पर प्रहार: CM धामी

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर POJK और न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग तक…जानें PM मोदी के संबोधन से जुड़ी बड़ी बातें

Air Diffence System S-400

Explainer: क्या है S-400 Missile System | India Foils Pakistan Drone-missile Attack | ‘सुदर्शन चक्र’

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Sitemap

Copyright © uk-dev-bhumi, 2024 - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Sitemap

Copyright © uk-dev-bhumi, 2024 - All Rights Reserved.