Saturday, June 14, 2025
No Result
View All Result
UK Dev Bhumi

Latest News

क्या है विकसित कृषि संकल्प अभियान, कैसे किसानों और वैज्ञानिकों को एक मंच पर लाकर राह होगी सुगम?

RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’: सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने पहलगाम हमले को लेकर कही ये बड़ी बातें, जानें

‘टू-नेशन थ्योरी के विचारवालों से देश को खतरा’ RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत

जनता ही राष्ट्र की ताकत है:‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ के समापन समारोह में सरसंघचालक मोहन भागवत ने चर्चिल की कहानी से दिया संदेश

RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ कार्यक्रम: जानिए मुख्य अतिथि अरविंद नेताम ने क्या कहा?

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

Home प्रदेश

Uttarakhand Budget: कांग्रेस को घेरा, बजट को जमकर सराहा, पढ़िये सीएम धामी की स्पीच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह राज्य की प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने कांग्रेस की पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार और नीतिगत विफलताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

News Desk by News Desk
Feb 22, 2025, 02:02 pm GMT+0530
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह राज्य की प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने कांग्रेस की पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार और नीतिगत विफलताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि मुख्य सेवक यदि जनता से कोई वादा करता है, तो उसे पूरा करके ही दम लेता है। उत्तराखंड राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में बजट का आकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। यह दर्शाता है कि राज्य आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है और विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। पिछले बजट की तुलना में इस वर्ष के बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो उत्तराखंड के समावेशी और सतत विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने बजट को “नमो” (नवाचार, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, महान विरासत और ओजस्वी मानव संसाधन) की थीम पर आधारित बताया। साथ ही, उन्होंने “ज्ञान” (गरीब कल्याण, युवा, अन्नदाता एवं नारी कल्याण) के सिद्धांतों को भी इस बजट का मूल आधार बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास के नए मार्ग प्रशस्त करने में सहायक होगी।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस शासनकाल में हुए घोटालों को नाते हुए कहा कि तब हर पद की बोली लगती थी और नकल माफिया को खुला संरक्षण दिया गया था। उन्हाेंने नकल के काले खेल को बढ़ावा दिया और युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। भाजपा ने इस कुप्रथा पर अंकुश लगाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया, जिससे युवाओं का विश्वास बहाल हुआ है। इसके अलावा, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सरकार का ऐतिहासिक निर्णय राज्य में समानता और न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कांग्रेस की स्वार्थपूर्ण राजनीति को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह दल हमेशा समाज को बांटने की नीति पर काम करता रहा है, जबकि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को अपनाकर समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था और हर स्तर पर घोटाले होते रहे, लेकिन भाजपा सरकार में पारदर्शिता और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने केदारघाटी आपदा घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, दरोगा भर्ती घोटाला, शराब घोटाला, एनएच-74 भूमि घोटाला, विधायकों की खरीद-फरोख्त का स्टिंग ऑपरेशन, विधानसभा भर्ती घोटाला, बीडीओ भर्ती घोटाला और सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार जैसे मामलों को गिनाते हुए विपक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री ने सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को गिनाते हुए यह स्पष्ट किया कि उत्तराखंड निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने सख्त नकल विरोधी कानून को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया, जिससे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। धामी सरकार ने आजादी के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया, जो सामाजिक समरसता और न्याय को सुनिश्चित करता है।

प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों का ऐतिहासिक आयोजन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही, जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 103 पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। इसके साथ ही, एसडीजी इंडेक्स की रिपोर्ट में उत्तराखंड ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जो राज्य में सतत विकास की दिशा में किए गए प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। उत्तराखंड निवेश और उद्योगों के लिए एक आदर्श गंतव्य बन रहा है।

सरकार ने भर्ती परीक्षाओं के अपने वादे को पूरा करने के करीब पहुंचते हुए 20,000 से अधिक भर्तियां की हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। सरकार राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को प्राथमिकता दे रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

Tags: CM Dhami SpeechTop NewsUttarakhand BudgetUttarakhand Budget Session
ShareTweetSendShare

RelatedNews

उत्तराखंड के सारी गांव में स्वरोजगार के लगते पंख
Latest News

उत्तराखंड का ट्रैकिंग हब: जहां गांव बना पर्यटन और रोजगार का केंद्र, पलायन को दी मात

त्रियुगीनारायण मंदिर बन रहा है डेस्टिनेशन वेडिंग की पहली पसंद
general

त्रियुगीनारायण मंदिर बना युवाओं के लिए डेस्टिनेशन की पहली पसंद, प्राकृतिक और दिव्य वातावरण में लें शादी के सातों वचन

कैप्टन दीपक सिंह शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया
Latest News

कैप्टन दीपक सिंह को मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र, अदम्य साहस और पराक्रम दिखाते हुए दिया था देश के लिए सर्वोच्च बलिदान

उत्तराखंड में आत्मनिर्भर होती महिलाएं
प्रदेश

उत्तराखंड की महिलाओं के आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, जानें राज्य की अर्थव्यवस्था में कैसे दे रही हैं योगदान?

उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर
Latest News

उत्तराखंड में मदरसों में भी गूंजेगी ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा, पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल  

Latest News

उत्तराखंड में विकसित भारत संकल्प अभियान

क्या है विकसित कृषि संकल्प अभियान, कैसे किसानों और वैज्ञानिकों को एक मंच पर लाकर राह होगी सुगम?

‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ के समापन समारोह में डॉ. मोहन भागवत

RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’: सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने पहलगाम हमले को लेकर कही ये बड़ी बातें, जानें

‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ के समापन समारोह में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत v

‘टू-नेशन थ्योरी के विचारवालों से देश को खतरा’ RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत

कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ समापन समारोह में सरसंघचालक मोहन भागवत

जनता ही राष्ट्र की ताकत है:‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ के समापन समारोह में सरसंघचालक मोहन भागवत ने चर्चिल की कहानी से दिया संदेश

कार्यकर्ता विकास वर्ग-2 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए अरविंद नेताम

RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ कार्यक्रम: जानिए मुख्य अतिथि अरविंद नेताम ने क्या कहा?

राष्ट्री स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नागपुर महानगर, कार्यकर्ता विकास वर्ग – द्वितीय समापन समारोह, जानें क्या बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

उत्तराखंड के सारी गांव में स्वरोजगार के लगते पंख

उत्तराखंड का ट्रैकिंग हब: जहां गांव बना पर्यटन और रोजगार का केंद्र, पलायन को दी मात

त्रियुगीनारायण मंदिर बन रहा है डेस्टिनेशन वेडिंग की पहली पसंद

त्रियुगीनारायण मंदिर बना युवाओं के लिए डेस्टिनेशन की पहली पसंद, प्राकृतिक और दिव्य वातावरण में लें शादी के सातों वचन

उत्तराखंड में SARRA के तहत 992 जलाशयों को मिला नया जीवन

उत्तराखंड में स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन अथॉरिटी (SARRA) क्या है, वर्तमान में कैसे दे रही है सूख चुके जल स्रोतों को नया जीवन?

कैप्टन दीपक सिंह शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया

कैप्टन दीपक सिंह को मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र, अदम्य साहस और पराक्रम दिखाते हुए दिया था देश के लिए सर्वोच्च बलिदान

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Sitemap

Copyright © uk-dev-bhumi, 2024 - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Sitemap

Copyright © uk-dev-bhumi, 2024 - All Rights Reserved.